प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ईरान के 200 से भी अधिक सुन्नी धर्मगुरुओं ने संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के नाम ख़त लिखकर सऊदी अरब में बड़े पैमाने पर मानवाधिकारों के उल्लंघन की आलोचना की है।
इस ख़त में कहा गया है कि सऊदी शासन ने अपने ही नागरिकों के अधिकारों को कुचलने और क्षेत्रीय देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप की नीति अपना रखी है।
सऊदी सरकार कट्टरपंथी सोच और आतंकवाद को क्षेत्र एवं विश्व में बढ़ावा देती है और मुसलमानों के बीच धर्म के नाम पर नफ़रत फैलाती है।
गुटेरेस के नाम ईरानी धर्मगुरुओं के ख़त में हज़ारों नागरिकों के साथ ही सऊदी पत्रकार जमाल ख़ाशुक़जी और वरिष्ठ शिया धर्मगुरु शेख़ बाक़िर निम्र के बहाए गए ख़ून के लिए भी न्याय की मांग की गई है।